शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुद्देशीय हॉल में अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। फिल्मोत्सव के पहले दिन अभिनेता मनोज जोशी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान पांच फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। मनोज जोशी ने स्कूली बच्चों और दर्शकों के साथ अपने फिल्मी अनुभव साझा किए।