फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: गंज बाजार में नंदोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ankesh Dogra Updated Sun, 06 Sep 2026 04:25 PM IST

राजधानी शिमला के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार को नंदोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। नंदोत्सव के उपलक्ष्य में सभा की ओर से एसडी स्कूल के ग्राउंड में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की उचित व्यवस्था की गई थी। वहीं, राधा-कृष्ण मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। नंदोत्सव को लेकर गंज बाजार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें