यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश सचिवालय के बाहर गुरुवार को हुए प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तनावपूर्ण माहाैल के बीच मंत्री अनिरुद्ध सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। बातचीत के बाद मंत्री के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ। शुक्रवार को सीएम सुक्खू के साथ देवभूमि पार्टी और अन्य संगठनों के नेताओं की बैठक होगी।