फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के जवाबी ऑपरेशन टॉरनेडो को लीड करने वाले बिग्रेडियर सिसोदिया 'ऑपरेशन सिंदूर' पर क्या बोले?

मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के जवाबी ऑपरेशन टॉरनेडो को लीड करने वाले बिग्रेडियर जीएस सिसोदिया ने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति उस अनाड़ी बॉक्सर की तरह हो चुकी है, जो हवा में मुक्के मार रहा है और थक-हारकर खुद गिर जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ने जो जवाबी हमला किया है, यह किसी के लिए भी हैरानी वाला नहीं है। इस बारे में न तो पाकिस्तान को शक था और न ही दुनिया के देशों को ही किसी तरह का संदेह था। पहलगाम में निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या के बाद भारत ने खुलेआम कहा था कि इसका बदला लिया जाएगा और जबरदस्त हमला किया जाएगा। यह भी स्पष्ट ही था कि इंडिया चुप नहीं बैठेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें