फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: दिवाली में पहली बार दिखा ऐसा नजारा, 15 मिनट तक आसमान में हुई आतिशबाजी, स्काई शॉट्स ने बांधा समां

Mon, 09 Nov 2026 03:43 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

गुलाबी नगरी जयपुर की दिवाली इस बार पहले से ज्यादा भव्य और यादगार रही। जयपुर नगर निगम और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से आयोजित दिवाली महोत्सव में पहली बार शहरवासियों को भव्य फायर शो देखने का मौका मिला। अमर जवान ज्योति पर आयोजित इस शो में 15 मिनट तक आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगाता रहा। इस दौरान 2500 से अधिक स्पेशल स्काई शॉट्स यानी हवाई पटाखे छोड़े गए। आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। देशी और विदेशी पर्यटकों ने भी इस आयोजन का आनंद लिया। इस बार दिवाली महोत्सव में आतिशबाजी के साथ एक और खास आकर्षण देखने को मिला। यहां बर्फ से देवी-देवताओं की विशाल प्रतिमाएं तैयार की गईं। इनमें 10 फीट ऊंची मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती की प्रतिमाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनके साथ बर्फ से दो हाथियों की आकृतियां भी बनाई गईं। रोशनी और सजावट के बीच इन कलाकृतियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस अनूठे आयोजन का आनंद लिया।

पढे़ं: जोधपुर में आग का तांडव, बासनी के कारखाने में चार-पांच घंटे तक धधकती रही; लाखों के नुकसान की आशंका मुख्यमंत्री की सोच से पहली बार आयोजित हुआ महोत्सव
नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर की दिवाली को यादगार बनाना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने अधिकारियों को विशेष आयोजन करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री की इसी सोच के आधार पर नगर निगम और जेडीए ने संयुक्त रूप से दिवाली महोत्सव आयोजित किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में इतने बड़े स्तर पर आतिशबाजी का यह पहला शो था। ड्रोन शो से हुई थी महोत्सव की शुरुआत
दिवाली महोत्सव के पहले दिन ड्रोन शो का आयोजन किया गया था। इसमें आसमान में ड्रोन के जरिए अलग-अलग आकर्षक आकृतियां बनाई गईं। इसके बाद फायर शो ने महोत्सव के आकर्षण को और बढ़ा दिया। इस आयोजन के जरिए जयपुर की दिवाली को पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का प्रयास किया गया। चारदीवारी की रोशनी देखने पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दीपावली की रात अपने परिवार के साथ जयपुर की चारदीवारी पहुंचे। उन्होंने यहां बाजारों और ऐतिहासिक इमारतों की आकर्षक रोशनी और सजावट का आनंद लिया। चारदीवारी की जगमगाहट के बीच मुख्यमंत्री ने दीपावली के उत्सवी माहौल का अनुभव किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें