फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलपुर में मतदान केंद्र पर शौचालय बंद मिला तो भड़के चुनाव आयुक्त, वीडीओ से बोले- क्या मालिक बने बैठे हो?

Sat, 14 Nov 2026 08:05 PM IST
धौलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने जिला कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद आयुक्त ने जिले में चल रहे मतदान का जायजा लिया। राजाखेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के दिहौली मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलने पर आयुक्त नाराज हो गए। मतदान केंद्र पर शौचालय बंद मिलने पर उन्होंने वीडीओ बृजमोहन को कड़ी चेतावनी दी। फोन पर बातचीत के दौरान आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा, "क्या मालिक बने बैठे हो क्या... सस्पेंड कर घर बैठा दूंगा।" उन्होंने संबंधित कार्मिक को तत्काल मरैना मतदान केंद्र पहुंचने के निर्देश भी दिए।

पढे़ं: बदले की कहानी आई सामने, पिता की हत्या के 7 साल बाद बेटे ने कुल्हाड़ी से लिया बदला इसके बाद नायला मतदान केंद्र पर भी व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और वहां तैनात कार्मिकों को फटकार लगाई। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान आयुक्त लगातार सख्त रुख अपनाए रहे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। चुनावी व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें