फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में आरएमसी प्वाइंट से नहीं उठ रहा कूड़ा, लोगों की बढ़ी परेशानी

शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने के दावों के बावजूद कई जगहों पर कूड़े के ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। मोहाली के आरएमसी प्वाइंट से लगातार कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण यहां गंदगी जमा हो रही है। ठेकेदार की ओर से हड़ताल के बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। कई दिनों से कूड़ा पड़ा होने के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है। आरएमसी प्वाइंट पर नियमित रूप से कूड़ा डाला जा रहा है, लेकिन उठान समय पर नहीं होने के कारण कचरा सड़क किनारे तक फैलने लगा है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टरों में दुर्गन्ध होने के बाद लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान तो समस्या थी ही, लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद भी इसका स्थायी निदान नहीं हो पाया है। फेज -2 निवासी निखिल गोयल, सुरेंदर सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग से आरएमसी प्वाइंट से जल्द कूड़ा उठाने और नियमित उठान सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय तक कूड़ा जमा रहने से मच्छर और अन्य कीड़े बढ़ने का खतरा बना रहता है। साथ ही दुर्गंध के कारण आसपास के माहौल पर भी असर पड़ रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि कूड़ा जमा होने की स्थिति दोबारा न बने। फिलहाल आरएमसी प्वाइंट पर बने हालात के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें