फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों की 33% जमीन पर लगें फलदार पौधे, दो साल के ठेके की राशि दे सरकार

जगराओं में ‘द ग्रीन पंजाब मिशन टीम इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट’ ने पंचायतों की कम से कम 33 प्रतिशत जमीन पर फलदार पौधे लगाने की मांग की है। इस संबंध में ट्रस्ट ने भाजपा पंजाब के महासचिव अनिल सरीन को मांगपत्र सौंपकर प्रस्ताव को आगामी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की अपील की। ट्रस्ट के प्रस्ताव के अनुसार, फलदार पौधों से आमदनी शुरू होने तक सरकार पहले दो वर्षों के ठेके की राशि पंचायतों को दे। तीसरे साल से फल बेचकर पंचायतें नियमित आय अर्जित कर सकेंगी, हालांकि उत्पादन पौधों की किस्म और उनकी वृद्धि पर निर्भर करेगा। ट्रस्ट के मुख्य सेवादार सतपाल सिंह देहड़का ने बताया कि संस्था अब तक करीब 80 हजार विरासती पेड़ लगा चुकी है और लगभग 15 लाख पौधे मुफ्त बांट चुकी है। उन्होंने कहा कि इस योजना से गांवों में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और पंचायतों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें