फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: देर रात थानों में अचानक पहुंचे पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात शहर के विभिन्न पुलिस थानों की औचक चेकिंग कर ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। अचानक निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और थानों में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर ने कर्मचारियों को पूरी तनदेही, सतर्कता और सख्ती के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आने पर संबंधित मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। औचक चेकिंग के दौरान थानों में तैनात कर्मचारियों में हलचल रही और सभी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। सतिंदर सिंह ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि देर रात भी थाने में शिकायत लेकर पहुंचने वाले प्रत्येक पीड़ित की बात प्राथमिकता से सुनी जाए और उसकी समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें