फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में 27 अक्टूबर से गूंजेगा हॉकी का रोमांच, हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगी 6 टीमें

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पंजाब का हॉकी में गौरवशाली इतिहास रहा है। जालंधर का सुरजीत हॉकी स्टेडियम कई ओलंपियन खिलाड़ियों की उपलब्धियों का गवाह रहा है। उन्होंने संसारपुर गांव को हॉकी का मक्का बताते हुए कहा कि इस गांव ने 14 ओलंपियन दिए हैं, जिनमें 9 भारतीय टीम, 4 महिला खिलाड़ी और एक कनाडा की ओर से ओलंपिक में शामिल हुए। मीत हेयर ने कहा कि टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के पदक जीतने से देशभर में हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ा है। पंजाब के हॉकी प्रेमियों की इच्छा थी कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी धरती पर खेलते हुए देखा जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करना लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें