फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में मिठाई की दुकानों पर फूड सेफ्टी टीम की बड़ी कार्रवाई, 1.25 क्विंटल बासी मिठाई नष्ट

त्योहारों के सीजन को देखते हुए फूड सेफ्टी टीम ने नकोदर और शाहकोट में मिठाई की दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। असिस्टेंट कमिश्नर फूड राजिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में फूड सेफ्टी अधिकारियों प्रभजोत कौर और रविनंदन गोयल ने दुकानों की जांच की। जांच के दौरान शाहकोट की एम्प्लॉइज कॉलोनी स्थित एक दुकान पर करीब 1.25 क्विंटल बासी और पुरानी मिठाई मिली। अधिकारियों के अनुसार, इस मिठाई को दूध और चीनी मिलाकर दोबारा तैयार कर बेचने के लिए रखा गया था। टीम ने मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवा दिया और संबंधित दुकानदार का चालान जारी किया। कार्रवाई के दौरान मिल्क केक, बर्फी और सोन पापड़ी सहित विभिन्न मिठाइयों के कुल 10 सैंपल लेकर जांच के लिए फूड एनालिस्ट लैब, खरड़ भेजे गए। इसके अलावा करीब 25 किलो रंगीन और संदिग्ध मिठाई भी मौके पर नष्ट करवाई गई। फूड सेफ्टी टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, एक्सपायरी और संदिग्ध रंगों वाली मिठाइयां न बेचने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें