राधास्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल आज जालंधर पहुंचे। उन्होंने मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट पहुंचकर डेरा ब्यास के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता स्वर्गीय कृष्णा तलवाड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। हजूर जसदीप सिंह गिल ने शोकाकुल तलवाड़ परिवार से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ दुख साझा करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान किया। इस दौरान डेरा ब्यास से जुड़े अनुयायी एवं संस्था से संबंधित कई लोग भी मौजूद रहे। हजूर जसदीप सिंह गिल की उपस्थिति ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना और आध्यात्मिक सहारे का संदेश दिया।