फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के लाडोवाली स्कूल ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन

शहर के लाडोवाली स्कूल ग्राउंड में दशहरा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मैदान में पहुंचे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पंजाब प्रधान परगट सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रावण दहन के दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने परिवार सहित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। दशहरा पर्व हमें यह संदेश देता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में जीत सत्य और अच्छाई की ही होती है। लाडोवाली स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पुतलों के दहन के साथ दशहरा उत्सव संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें