नंगल की किसान मंडी मार्केट में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से घायल हुए दो युवकों में से राजन की पीजीआई में मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल दीपक कुमार दीपू का उपचार पीजीआई में चल रहा है। जानकारी के अनुसार किसान मंडी में सभी दुकानें लोहे की टीनों से बनी हुई हैं। एक दुकान की छत टपकने के कारण दीपू और राजन छत पर रिपेयर करने के लिए चढ़े। वहां से हाई वोल्टेज तारें भी गुजर रही थी। राजन और दीपक तारों की चपेट में आ गए। दोनों को सिविल अस्पताल पंहुचाया गया जहां से डाक्टरों ने दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। पीजीआई ले जाते समय राजन की मौत हो गई। दीपू और राजन दोनों सगे भाई थे। थाना नंगल के प्रभारी इंसपेक्टर दानिश वीर सिंह ने कहा कि फिलहाल 174 की कार्रवाई करते हुए डेडबॉडी का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया है।