वारिर्यस सोशल क्लब पठानकोट की ओर से डेयरीवाल स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान संजय आनंद व बीपीईओ ठाकुर राकेश कुमार ने की। इससे पूर्व क्लब सदस्यों का स्कूली अध्यापकों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान क्लब द्वारा स्कूल को एक वाटर कूलर और इन्वर्टर प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधान संजय आनंद ने कहा कि संस्था का मुख्य उददेश्य समाज के जरुरतमंद लोगों की भलाई करना है। उन्होंने कहा कि हमें पता चला था कि यह सरकारी स्कूल गांव में है जहां सुविधाओं की कमी है व बच्चें भी निर्धन लोगों के पढ़ते है इनकी शिक्षा में कोई असुविधा न हो इस लिए इस प्रोजेक्ट को किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले अगस्त माह में एक प्रोजेक्ट के द्वारा इसी स्कूल के 80 बच्चों को पाठ्य सामग्री व खाद्य सामग्री दी गई थी। बीपीईओ ठाकुर राकेश कुमार ने कहा कि बच्चों की शख्शियत उसारी प्राइमरी शिक्षा से होती है इस लिए इन बच्चों को सुविधाएं देकर, वारियर्स क्लब बहुत बढ़िया काम कर रही है। स्टेट आवार्डी व स्कूल इंचार्ज प्रवीण सिंह ने क्लब द्वारा स्कूल को दिये गए इस सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन अभिनंदन भंडारी, सरपरस्त उमेश कोहली, डा. ओपी विग, जगदीश कोहली, एनपी धवन, ललित त्रेहण, डा. राकेश महेंद्रू, सुशील महेंद्रू चेयरमैन, रमन हांडा सरपरस्त, पुनीत कपूर, दीपक कक्ड़, नीरज सेखड़ी, संदीप कपूर, उज्जवल भंडारी, सीएचटी रविकांत,रमन गोयल, प्रवीण सिंह स्टेट आवार्डी हेड टीचर, सविता कटोच, बबिता चोपड़ा, मंजू पठानिया, मनीषा कोहली, सुरिंद्र कुमार, प्रीति व बावा सिंह भी थे।