फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में राहगीरों से मोबाइल छीनने और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मोबाइल छीनने और दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से राहगीरों से छीने गए नौ मोबाइल, चोरी की दो बाइक और एक एक्टिवा बरामद की है। थाना सिटी पुलिस ने बुधवार उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी के एसएचओ सुखचैन मेहता ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि शहर में राहगीरों से मोबाइल छीनने और दोपहिया वाहन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन शहर के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने वहां मौजूद गिरोह के तीन सदस्यों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नौ मोबाइल बरामद हुए, जिन्हें राहगीरों से छीना गया था। इसके अलावा चोरी की दो बाइक और एक एक्टिवा भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक, परमजीत और सुमीत, सभी निवासी हीरा नगर, फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान चोरी और छीना-झपटी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें