फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में 55 करोड़ के विवाद को लेकर आढ़तियों के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की सभी मंडियां बंद करने की दी चेतावनी

कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में टीआर एग्रो इंडस्ट्री से करीब 55 करोड़ रुपये की लेनदारी के मामले को लेकर आढ़ती एसोसिएशन के नेतृत्व में दिया जा रहा धरना सोमवार को लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। इस धरने में फेडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विजय कालड़ा विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने आढ़तियों के इस संघर्ष को प्रदेश स्तर पर ले जाने की चेतावनी दी। धरने को संबोधित करते हुए आढ़ती एसोसिएशन कोटकपूरा के पदाधिकारियों ने बताया कि टीआर एग्रो इंडस्ट्री से कोटकपूरा, जैतो, फरीदकोट और बरीवाला मंडियों से संबंधित आढ़तियों की करीब 55 करोड़ रुपये की राशि लेनदारी है। आढ़तियों का आरोप है कि फर्म के मालिक श्याम सुंदर गोयल ने अब भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया है, जिसके चलते उन्हें लगातार धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विजय कालड़ा ने कहा कि व्यापार आपसी सहयोग और विश्वास के साथ चलता है। उन्होंने टीआर एग्रो इंडस्ट्री के संचालकों से अपील की कि वे आढ़तियों के साथ बातचीत कर मामले का समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि फेडरेशन की ओर से पहले बातचीत के माध्यम से समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। यदि टीआर एग्रो इंडस्ट्री की ओर से मामले को हल करने में रुचि नहीं दिखाई गई तो पहले जिले भर की मंडियां बंद कर रोष जताया जाएगा। इसके बाद प्रदेश स्तर पर सभी मंडियों को बंद कर संघर्ष तेज किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष कालड़ा ने कहा कि इस संघर्ष में किसान संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश भर की मंडियां बंद होती हैं तो इसका सीधा असर आने वाले धान के सीजन पर पड़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें