अबोहर में मारे गए अजय की मां और बहन विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी हैं। भाजपा नेता उनके साथ हैं। अजय कुमार की 27 सितंबर को अबोहर की संत नगरी में एक धर्मशाला के बाहर गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल अजय का लुधियाना के अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।