फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में व्रत में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री को लेकर फूड सेफ्टी विभाग ने मारा छापा

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने व्रत में इस्तेमाल होने वाली बन रही खाद्य सामग्री वाली दुकान पर छापेमारी की। व्रत में खाने वाली सामग्री गंदगी में तैयार की जा रही थी। अभिनव ने कहा कि व्रत रखने वाली माताओं और बहनों से व्रत में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, साफ-सफाई और पैकिंग पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है। श्रद्धालु पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ व्रत रखते हैं तथा अपने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री का स्वच्छ वातावरण में तैयार होना बेहद जरूरी है। अपील में कहा गया है कि कुछ खाद्य पदार्थों को गंदगी और अस्वच्छ माहौल में तैयार किए जाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने की खबरें चिंताजनक हैं। यदि खाद्य सामग्री चप्पलों के पास या गंदगी के बीच तैयार की जाती है, तो इससे लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। यह लोगों की आस्था और विश्वास से भी जुड़ा मामला है। लोगों से आग्रह किया गया है कि सस्ती खाद्य सामग्री के लालच में अपनी सेहत से समझौता न करें। वहीं, निर्माताओं और दुकानदारों से भी अपील की गई है कि वे लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए खाद्य पदार्थों को साफ-सुथरे वातावरण में तैयार करें और बेचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें