फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर को मोगा पहुंचेगी ‘साइकिल जवानी संभाल यात्रा’, दो हजार लोगों के शामिल होने की संभावना

मोगा में 15 नवंबर को दोपहर 1 बजे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा निकाली जा रही ‘साइकिल जवानी संभाल यात्रा’ पहुंचेगी। यात्रा के मोगा पहुंचने को लेकर कांग्रेस के टकसाली नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। यात्रा के दौरान करीब 2,000 लोगों के मोगा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान मोगा में दोपहर के भोजन का भी प्रबंध किया जाएगा। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता लाभ सिंह आल्हुवालिया की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा के स्वागत और अन्य तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें