फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

ठानकोट से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तारागढ़ क्षेत्र से संबंधित एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मानसी निवासी पहाड़ीपुर बमियाल पठानकोट के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 11 माह पहले पहाड़ीपुर में हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी थी और उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के मुताबिक उन्हें एक डॉक्टर का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी की हालत बेहद गंभीर है। जब परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। इस खबर के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें एक निजी अस्पताल से युवती की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों की शिकायत और बयानों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें