फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पराली का कहर, रोज 100 से ज्यादा आग की घटनाएं

जिले में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। खेतों में धड़ल्ले से लगाई जा रही आग के कारण वातावरण में जहरीला धुआं फैल रहा है। ग्राउंड जीरो पर रोजाना 100 से अधिक आग की घटनाएं सामने आने का दावा किया जा रहा है, जबकि प्रशासनिक आंकड़ों में पिछले 15 दिनों में केवल 23 घटनाएं दर्ज की गई हैं। जमीनी हकीकत और सरकारी आंकड़ों में इस बड़े अंतर ने प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि शाम करीब 4 बजे ही आसमान धुएं से ढकने लगता है और अंधेरा छाने लगता है। बताया जा रहा है कि कुछ किसान देर शाम खेतों में पराली जला रहे हैं, जिससे सैटेलाइट निगरानी में आग की घटनाएं दर्ज होने से बचने की आशंका जताई जा रही है। मोगा के सेलीना, निधांवाला, सदासिंह वाला, खोसा रणधीर, कोट ईसे खां, फतेहगढ़ कोरोटाना, धल्लेके, लोहारा और जनेर सहित कई गांवों में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। एक ओर प्रशासन किसानों को जागरूक करने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर पराली जलाने वालों के खिलाफ अब तक किसी बड़ी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। पराली के धुएं से प्रदूषण बढ़ने के साथ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। अब सवाल उठ रहा है कि जब जमीनी स्तर पर इतनी घटनाएं सामने आ रही हैं, तो सरकारी रिकॉर्ड में इनकी संख्या इतनी कम क्यों है और पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई कब होगी?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें