पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बुधवार को अपने पैतृक गांव संधवां में गुरुद्वारा माता दया कौर के नजदीक 40 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के विकास कार्य की विधिवत शुरुआत करवाई। इस अवसर पर स्पीकर संधवां ने कहा कि आम लोगों की रोजमर्रा की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सड़कों के नवीनीकरण, सीवरेज व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है।