फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरानाला में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के जिला बरनाला के गांव फरवाही के घर के बाहर बीती रात फायरिंग हुई। फायरिंग की घटना के बाद बरनाला पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए स्टाफ बरनाला समेत विभिन्न पुलिस थानों की टीमें गठित की गई हैं, जो फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बरनाला के एसपी संजीव गोयल और सीआईए स्टाफ बरनाला के इंचार्ज बलजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने गुलाब सिद्धू के परिवार के सदस्यों से भी घटना को लेकर जानकारी हासिल की। पुलिस के अनुसार, गुलाब सिद्धू को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। इन धमकियों के मद्देनजर बरनाला पुलिस की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके बावजूद घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। वह पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर थे, जबकि फायरिंग के समय उनके परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। पुलिस टीमों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फायरिंग के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें