पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट शनिवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह के साथ मोगा पहुंचे। उनके साथ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव रविंदर राव दलवी भी मौजूद रहे। मोगा पहुंचने पर सचिन पायलट ने जून 2023 में मारे गए ज्वेलर्स कारोबारी परमिंदर सिंह बिक्की के बेटे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार से बातचीत की। इसके बाद सचिन पायलट नंबरदार बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार से मुलाकात करेंगे। बलजिंदर सिंह बल्ली की 18 सितंबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पायलट गांव भिंडर कलां में जनवरी 2026 में मारे गए कांग्रेस के पूर्व पंचायत सदस्य उमरसीर सिंह के परिवार से भी मिलेंगे। सचिन पायलट के इस दौरे के दौरान मृतकों के परिजनों से मुलाकात कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा है।