फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत; चार लोग घायल

नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एमपी कोठी के पास रविवार सुबह करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नंगल के जी ब्लॉक निवासी सौरभ के रूप में हुई है। वह कुरियर बॉय के तौर पर काम करता था और दो छोटे बच्चों का पिता था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, श्री आनंदपुर साहिब की ओर से आ रहा एक ट्रक दूसरे ट्रक से आगे निकलने के प्रयास में ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने माता बगलामुखी मंदिर में माथा टेककर चंडीगढ़ लौट रही एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के दौरान सौरभ सड़क किनारे अपनी बाइक पर खड़ा था। वह भी ट्रक और कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में कार के सभी एयरबैग खुल गए। कार में सवार महिला समेत चार लोगों को चोटें आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें