फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर से चोरी हुए 120 मोबाइल पुलिस ने मालिकों को लौटाए, कीमत करीब 30 लाख रुपये

फिरोजपुर पुलिस ने चोरी और गुम हुए 120 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे हैं। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने मंगलवार को स्वयं लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। उन्होंने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों ने तकनीकी माध्यमों और अन्य प्रयासों के जरिए चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन को तलाश कर बरामद किया है। बरामद मोबाइल उनके दस्तावेजों और पहचान के आधार पर संबंधित मालिकों को सौंपे गए। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ मोबाइल संबंधी निजी जानकारी या ओटीपी साझा न करें। उन्होंने कहा कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें