कोटकपूरा के दुयारेआना रोड पर करीब एक साल पहले निर्मित निकासी नाले की सफाई न होने के कारण इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी और कचरे से भरे नाले के कारण पूरे दिन इलाके में दुर्गंध फैली रहती है। करीब एक साल पहले प्रशासन की ओर से इस सड़क का नए सिरे से निर्माण करवाया गया था। इस दौरान नाले को भी ऊंचा कर नए सिरे से बनाया गया लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद इनकी सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।