पठानकोट जिला कांग्रेस कमेटी ने “वोट चोरी” के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं जवाबदेही को लेकर गंभीर आरोप उठाते हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ केस दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही इन आरोपों की माननीय सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज ने कहा कि “वोट चोरी हमारे संविधान की भावना को कमजोर कर रही है। वोट एक आम नागरिक को मिला लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। यदि नागरिकों का यह विश्वास कमजोर होता है कि उनके मतदान के अधिकार की रक्षा हो रही है, तो लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर होती है। विज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने “वोट चोरी” अभियान के तहत मतदाता सूचियों और चुनावी आंकड़ों को लेकर गंभीर आरोप सार्वजनिक रूप से उठाए हैं, जबकि चुनाव आयोग ने कांग्रेस के कई प्रमुख आरोपों का खंडन किया है।