आम आदमी पार्टी की ओर से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मोगा से मौजूदा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को दोबारा टिकट दिए जाने के बाद आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर मोगा जिले के चारों मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारी करेंगे। उनका लक्ष्य मोगा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर दोबारा जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी की सरकार को फिर से सत्ता में लाना है।