फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में कबड्डी खिलाड़ियों से लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी तीन की भी हुई पहचान

फरीदकोट के गांव सुखनवाला में तीन दिन पहले 2 अक्टूबर को आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट से लौट रहे खिलाड़ियों से नकदी और मोबाइल फोन लूटने के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव मचाकी कलां निवासी विक्की सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल बाकी तीन आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार, कबड्डी टूर्नामेंट से लौट रहे खिलाड़ियों को किला नौ रोड पर नहर के पास चार युवकों ने घेर लिया था। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से खिलाड़ियों पर हमला कर उनकी किट छीन ली थी। किट में करीब 4 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन रखे हुए थे। हमले में कबड्डी खिलाड़ी पिंदर सिंह निवासी गांव माड़ी मुस्तफा, जिला मोगा घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल फरीदकोट में भर्ती करवाया गया था। पिंदर सिंह के बयान पर थाना सदर पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए थे। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव मचाकी कलां निवासी विक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान वारदात में शामिल बाकी तीन आरोपियों की भी शिनाख्त हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रही हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें