फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में कंबाइन से भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल

अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव टहिना के नजदीक वीरवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों युवक फरीदकोट से काम निपटाकर वापस मुदकी लौट रहे थे। कंबाइन मशीन से मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मृतक की पहचान फिरोजपुर जिले के मुदकी निवासी दलेर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। घायलों की पहचान मुदकी निवासी लवप्रीत सिंह और तरनतारन निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दलेर सिंह के परिवार में वीरवार को शादी समारोह था। समारोह के बाद दलेर सिंह अपने साथियों लवप्रीत सिंह और प्रिंस के साथ मोटरसाइकिल पर फरीदकोट पहुंचा था। कामकाज निपटाने के बाद तीनों वापस अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव तहना के पास उनकी मोटरसाइकिल कंबाइन मशीन से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिलेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। दलेर सिंह के पिता कुलविंदर सिंह और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि शादी समारोह के बाद तीनों युवक काम के सिलसिले में फरीदकोट आए थे, लेकिन वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें