फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा में घायलों से मिलने पहुंचे विधायक का निहंगों ने किया विरोध

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला एक घायल युवक का हाल-चाल जानने के लिए सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में घायलों से मुलाकात के दौरान, विधायक डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। इस बीच, अस्पताल में मौजूद निहंग सिखों ने विधायक डॉ. विजय सिंगला का विरोध किया। विरोध के दौरान निहंग सिखों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, जिससे अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। सतर्कता बरतते हुए पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और विधायक डॉ. विजय सिंगला को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। वहीं घायल हुए नौजवानों का हाल-चाल पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें अस्पताल से बाहर निकाला। प्रदर्शनकारियों में इस बात को लेकर काफी रोष है कि घटना के बाद पहले कोई भी उनका हाल-चाल पूछने नहीं पहुंचा, जबकि आज घटना का पांचवां दिन है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब सभी लोग हमदर्दी जताने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें