फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब राज्य पिछड़ी श्रेणियां कमीशन के चेयरमैन मलकीत सिंह थिंद पहुंचे पठानकोट

पंजाब राज्य पिछड़ी श्रेणियां कमीशन के चेयरमैन मलकीत सिंह थिंद पठानकोट पहुंचे और अधिकारियों तथा पिछड़ी श्रेणी कल्याण संगठनों व लोगों के साथ बैठक की और पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एस.डी.एम. पठानकोट मनदीप मान, चेयरमैन जिला परिषद गुरप्रीत कौर, समीर शारदा चेयरमैन मार्केट कमेटी पठानकोट अन्य लोग मौजूद थे। चेयरमैन मलकीत सिंह थिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करवाने के लिए विभागीय स्तर पर अधिक जागरूकता कैंप लगाना समय की अहम जरूरत है। कहा कि इस बाबत जिला स्तर, सब-डिवीजन स्तर और ब्लॉक स्तर पर पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित योजनाओं और सुविधाओं के फ्लैक्स लगाने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी गई है ताकि लोग अधिक से अधिक जागरूक हो सकें। पिछड़ी श्रेणियों को जारी किए जाने वाले जाति प्रमाणपत्रों के बारे में भी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित बना प्रमाणपत्र 10 साल तक वैलिड है। उल्लेखनीय है कि पठानकोट पहुंचने पर जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स मलकपुर में पंजाब राज्य पिछड़ी श्रेणियां कमीशन के चेयरमैन मलकीत सिंह थिंद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और डॉ. पल्लवी डिप्टी कमिश्नर पठानकोट द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट करके जिला पठानकोट पहुंचने पर स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें