फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के मुल्तानी गेट पर शहीद भगत सिंह के आदमकद बुत का उद्घाटन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में ‘रंगला पंजाब’ योजना के तहत सोमवार को फिरोजपुर शहर के ऐतिहासिक मुलतानी गेट चौक में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के आदमकद बुत का उद्धघाटन विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने किया। शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपनी जवानी कुर्बान करने वाले महान शहीदों की कुर्बानियां हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का रंगला और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए पंजाब सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे प्रदेश में लगातार विकास कार्य करवा रही है। फिरोजपुर शहर के सौंदर्यीकरण और विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। शहर में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और आने वाले समय में यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। विधायक ने कहा कि मुलतानी गेट चौक में शहीद भगत सिंह का आदमकद बुत स्थापित होने से शहर की ऐतिहासिक और देशभक्ति की पहचान को और मजबूती मिलेगी। यह स्थल लोगों, विशेषकर युवाओं को शहीद भगत सिंह के जीवन और उनकी देश के प्रति कुर्बानी से प्रेरणा लेने का संदेश देगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें