परविंदर झोटा मर्डर केस की सीबीआई जांच जारी है। इसी के चलते वीरवार देर रात को सीबीआई टीम मानसा के श्मशानघाट रोड पर मौजूद मानसा मेडिकल हॉल में पहुंची। टीम ने सस्पेंड किए हुए ड्रग इंस्पेक्टर नरेश को साथ लेकर चेकिंग की। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर की चेकिंग के साथ-साथ आस-पास के दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि इलाके में नशे के गैर-कानूनी धंधे में कौन-कौन शामिल हो सकता है और क्या इस बारे में कोई अहम सुराग मिल सकता है।