फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में स्पीकर संधवां ने मावां-धियां सत्कार योजना के फार्म भरने के एवज में 154 आंगनवाड़ी वर्करों को दी 13.85 लाख की सम्मान राशि

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अपने कैंप कार्यालय में कोटकपूरा विधानसभा हलके की आंगनवाड़ी वर्करों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के तहत वर्करों द्वारा निभाई गई जिम्मेदारी और योजना के कामकाज संबंधी जानकारी हासिल की। इस मौके पर मैडम गुरप्रीत कौर भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। स्पीकर संधवां ने बताया कि कोटकपूरा विधानसभा हलके में कुल 154 आंगनवाड़ी वर्करों ने मेहनत और लगन से काम करते हुए योजना के तहत 55,419 फार्म भरे हैं। इस कार्य के लिए वर्करों को कुल 13 लाख 85 हजार 475 रुपये की सम्मान राशि जारी की गई। उन्होंने आंगनवाड़ी वर्करों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पूरे राज्य में आंगनवाड़ी वर्करों के सम्मान के रूप में करीब 20 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा रही है। इन वर्करों के प्रयासों से योजना का लाभ योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाने और माताओं-बेटियों के खातों में आर्थिक सहायता की राशि निर्बाध रूप से पहुंचाने में काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर सरकार और आम लोगों के बीच अहम कड़ी हैं। उनकी जमीनी स्तर पर की गई मेहनत से सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचता है। सरकार की ओर से उनकी मेहनत को मान्यता देना और उचित सम्मान देना सराहनीय कदम है। संधवां ने कहा कि जनता के खजाने का इस्तेमाल जनकल्याण के लिए करना सरकार की प्राथमिकता है। माताओं, बेटियों और बच्चों की भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं से परिवारों को आर्थिक सहारा मिलने के साथ बाजारों में खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी लाभ मिल रहा है। इस मौके पर जिला प्रोग्राम अधिकारी फरीदकोट रतनदीप संधू, बाल विकास परियोजना अधिकारी कोटकपूरा रजवंत कौर, समूह सुपरवाइजर और कोटकपूरा का क्लेरिकल स्टाफ भी मौजूद था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें