फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में कांग्रेस नेता ने स्टिंग ऑपरेशन कर नशा बेचने वालों से खरीदा नशा

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह ढिल्लों ने स्टिंग ऑपरेशन कर अस्पताल के बाहर कथित तौर पर बिक रहे नशे को खरीदने का दावा किया है। ढिल्लों ने पत्रकारों को बताया कि वह भेष बदलकर नशा खरीदने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गुरुहरसहाए में नशा सरेआम बिक रहा है, जबकि घटनास्थल के नजदीक ही पुलिस थाना भी मौजूद है। ढिल्लों के मुताबिक, नौजवान नशीली गोलियां खरीदकर उन्हें पानी में घोलने के बाद इंजेक्शन के जरिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नशे की खुलेआम बिक्री के बावजूद इस ओर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें