फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की नशा मुक्त यात्रा को बताया चुनावी स्टंट

फरीदकोट में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं किसान सेल के प्रांतीय सचिव डबलजीत सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाना जरूरी है, लेकिन इसके साथ नशे की सप्लाई रोकने के लिए ठोस कदम भी उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्रा फरीदकोट जिले में भी पहुंच रही है। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि पंजाब में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अब तक क्या प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उनके अनुसार पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात के रास्तों से भी नशा तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। डबलजीत सिंह ने कहा कि राजस्थान और गुजरात में भाजपा की सरकारें हैं तथा केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में केंद्र को सीमा सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने ड्रोन के जरिए नशे और हथियारों की तस्करी के मामलों का भी उल्लेख किया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा की यह यात्रा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक अभियान का हिस्सा है। दूसरी ओर, भाजपा इस यात्रा को नशे के खिलाफ जनजागरूकता और जनआंदोलन से जोड़ रही है। भाजपा की चार यात्राएं 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने और 30 सितंबर को जालंधर में समाप्त होने वाली हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें