फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल की अगुवाई में कई परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के गांव बुर्ज मस्ता में आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब नगर सुधार ट्रस्ट फरीदकोट के चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल की अगुवाई में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर बड़ी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान अकाली दल की ओर से सरपंच पद का चुनाव लड़ चुके जगदेव सिंह, मौजूदा पंच राजिंदर सिंह और सुखदेव सिंह सहित कई लोगों ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा। चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें