पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित बठिंडा जिले के आखिरी गांव डूमवाली की नर्सिंग कॉलोनी में दीवारों पर लिखे ‘चिट्टा ही चिट्टा’ के संदेश ने नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात लोगों ने दीवारों पर यह संदेश लिखकर इलाके में नशे की समस्या को लेकर रोष जाहिर किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में चिट्टे की बिक्री खुलेआम होती है, लेकिन तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।