फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड

हल्का महल कलां क्षेत्र के गांव चन्नणवाल में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेतों में पशुओं के लिए चारा काट रही महिला की उसके पति ने कथित तौर पर गंडासे से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल बरनाला ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान कुलविंदर कौर और उसके पति भोला सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुलविंदर कौर गांव के खेतों में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। उस समय उसके साथ मनजीत कौर नामक महिला भी मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शी मनजीत कौर के अनुसार, इसी दौरान भोला सिंह पीछे से वहां पहुंचा और कथित तौर पर गंडासे से कुलविंदर कौर पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें