फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में राजभाषा पखवाड़े के तहत कार्मिक शाखा में हिंदी कार्यशाला आयोजित

फिरोजपुर मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत कार्मिक शाखा की हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मंडल कार्यालय की कार्मिक शाखा में कार्यरत कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में सहायक कार्मिक अधिकारी कृष्णपाल सिंह और वरिष्ठ अनुवादक सुनील ने व्याख्याता के रूप में कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी से संबंधित विभिन्न दिशानिर्देशों एवं संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया। इस दौरान दैनिक सरकारी कार्यों को हिंदी में करते समय कर्मचारियों के सामने आने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई तथा उनके समाधान के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी प्रयोग सरकारी कामकाज को अधिक सहज और जनसुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें