चमकौर साहिब में नहर में पड़े पाड़ के बाद स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए धरने में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी भी पहुंचे। उन्होंने नहर में पाड़ पड़ने की घटना के लिए रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा सहित पंजाब सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। चन्नी ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए और घटना की उचित जांच होनी चाहिए।हलका इंचार्ज बदलने पर चन्नी का सरकार पर हमला, कहा- “नुकसान इंजन में है और डिब्बे बदले जा रहे हैं” चरणजीत सिंह चन्नी ने हलका इंचार्ज बदले जाने को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नुकसान इंजन में है और डिब्बे बदले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शराब के नशे में रहते हैं। चन्नी ने अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन करवाने वाले लोग मुख्यमंत्री के घर में बैठे हैं। चन्नी ने सरकार की आर्थिक स्थिति पर भी तंज कसते हुए कहा कि सरकार का पीपा खाली हो चुका है और सरकार के पास अफीम खाने जितने पैसे भी नहीं हैं।