फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के मुदकी में फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, 340 किलो संदिग्ध खोया सील

त्योहारों के मद्देनजर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुद्दकी में जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब 340 किलो संदिग्ध खोया मिलने पर उसका सैंपल जांच के लिए लिया गया और शेष संबंधित खोये को सील कर दिया गया। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने तक यह माल सील रहेगा। इसके अलावा, विभाग की टीम ने करीब पांच किलो रंग किए हुए संदिग्ध हरे मटर भी बरामद किए। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम नियमों के तहत अगली कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने कहा कि दुकानदारों, मिठाई विक्रेताओं और खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों से अपील की कि वे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी गैर-स्वीकृत रंग या मिलावटी सामग्री का इस्तेमाल न करें। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की कि वे खाद्य पदार्थ विश्वसनीय दुकानों से खरीदें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें