फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खू में मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, उली लगी मिठाई और बाहरी पतीसा नष्ट करवाया

फिरोजपुर के मक्खू में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मिठाई की एक दुकान की जांच की। जांच के दौरान दुकान पर रखी कुछ मिठाई पर उली जमी हुई पाई गई। विभाग के अनुसार ऐसी मिठाई का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उली लगी मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। जांच के दौरान दुकान पर बाहरी पतीसा भी पाया गया, जिसे विभागीय कार्रवाई के तहत मौके पर ही नष्ट करवाया गया। फूड सेफ्टी विभाग ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। विभाग ने मक्खूवासियों से अपील की कि मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी ताजगी, साफ-सफाई, गुणवत्ता और उपयोग की अवधि अवश्य जांचें। उली लगी, बासी या संदिग्ध गुणवत्ता वाली मिठाई का सेवन न करें। फूड सेफ्टी विभाग ने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली खाद्य सामग्री के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग ने लोगों से भी सुरक्षित और मानक खाद्य सामग्री खरीदने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें