फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजूर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं से फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर रौनक

Nivedita Updated Fri, 21 Aug 2026 12:39 PM IST

फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हजूर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले सिख श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के लिए विशेष ट्रेन रवाना होनी है, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्टेशन पर पहुंचे। श्रद्धालु अपने सामान के साथ ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। श्रद्धालु रेशम सिंह ने बताया कि तख्त श्री हजूर साहिब सिख धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और यह गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। उन्होंने कहा कि हजूर साहिब के दर्शन करने के लिए पंजाब के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों श्रद्धालु विशेष ट्रेन के माध्यम से नांदेड़ जा रहे हैं। स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण माहौल धार्मिक उत्साह से भरा रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें