फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में किसान ने किया सुसाइड, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली

मोगा के गांव धल्लेके निवासी किसान एवं पूर्व पंचायत सदस्य गुरदीप सिंह ने शनिवार सुबह अपने घर में अपने लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह की मोगा के गांव खोसा रंधीर में करीब 20 एकड़ जमीन है। गुरदीप सिंह ने यह जमीन ठेके पर लेकर उसमें धान की फसल लगाई थी। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर बलविंदर सिंह और उनके एनआरआई भाई जोगिंदर सिंह मिट्ठू के बीच आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को गुरदीप सिंह के 20 एकड़ फसल में से करीब साढ़े चार एकड़ फसल पर स्प्रे कर उसे नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा खेत में लगी मोटर को भी नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है ताकि खेतों में पानी न पहुंच सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें