फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवाड़ा में धूमधाम से मनाया दशहरा, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन

तलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के स्थानीय नर्सरी मैदान में दशहरा कमेटी की ओर से विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया गया। समारोह में बीबीएमबी पोंग बांध, तलवाड़ा के मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पदाधिकारियों तथा भाजपा के हल्का इंचार्ज रघुनाथ सिंह राणा के साथ शिरकत की। उन्होंने निर्धारित परंपरा के अनुसार रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। पुतलों के दहन के साथ ही मैदान में उपस्थित लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इस दौरान दशहरा उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है दशहरा इस अवसर पर मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। दशहरा कमेटी ने मुख्य अभियंता को किया सम्मानित समारोह के दौरान दशहरा कमेटी की ओर से मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक्सईएन इंजीनियर विनय, एक्सईएन इंजीनियर एपीएस ऊबी, रघुनाथ सिंह राणा, विनोद मिठू और पवन पुरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नर्सरी मैदान में आयोजित इस समारोह ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें