मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में फिरोजपुर शहरी हलके के गांव आकू वाला में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने उद्धघाटन किया। इन कार्यों का उद्देश्य गांववासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। गांव में गलियों में इंटरलॉक टाइलें लगाने, श्मशान घाट में सीसी फ्लोरिंग, खेल मैदान एवं पार्क के निर्माण के साथ-साथ ग्रामीण जल सप्लाई योजना (जलघर) से संबंधित कार्य शुरू करवाए गए। इन विकास कार्यों के पूरा होने से गांववासियों को आवागमन, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, खेल मैदान और पार्क के निर्माण से गांव के युवाओं को खेलों तथा स्वस्थ गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।